ठक्कर बापा रोड, चेंबूर में मुफ्त कैंसर जांच कैंप का आयोजन


2 February 2025
मुंबई,चेंबूर के ठक्कर बापा रोड स्थित पंचवटी के गणेश मंदिर परिसर में 4 फरवरी 2025 को मुफ्त कैंसर संपूर्ण बॉडी चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। डॉ अमोल अंबेकर ने बताया कि यह कैंप श्री गणेश सेवा समिति ट्रस्ट, पंचवटी एवं सत्यमोल फाउंडेशन के सहयोग से कैंसर पेशेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
See video
यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। खास बात यह है कि महिलाओं के लिए विशेष महिला कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर्स की भी व्यवस्था की गई है।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मराठी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियां श्रीमती वर्षा उजगांवकर और श्रीमती अदिति शारंगधर होंगी। कैंप में कैंसर के प्रति जागरूकता और इसके इलाज के बारे में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
इस कैंप के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को कैंसर के इलाज और दवाइयों के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का भी मार्गदर्शन किया जाएगा।
संपर्क करें:
• सौ. वर्षा ताई सर्वे (अध्यक्ष, सत्यमोल फाउंडेशन मुंबई) – 8692933674
• सौ. सुनीता ब्राह्मणे (उपाध्यक्ष, सत्यमोल फाउंडेशन मुंबई) – 9867192944
• श्री पुरुषोत्तमजी चीतारा (अध्यक्ष, श्री गणेश सेवा समिति ट्रस्ट, पंचवटी) – 9702355097
इस कैंप में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मुफ्त जांच सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।



