दादर कबूतरख़ाना विवाद: जनता में आक्रोश, परंपरा बचाने की मांग


03 August 2025
मुंबई,दादर के मशहूर कबूतरख़ाना को लेकर चल रहे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की शिकायत पर पुलिस ने फौजदारी मामला दर्ज किया, जिसके बाद इलाके के लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कबूतरख़ाना कई सालों से उनके जीवन का हिस्सा है। "हम पिछले 40 सालों से इस इलाके में रह रहे हैं। ना किसी की मौत कबूतरों की वजह से हुई और ना ही किसी को फेफड़ों की बीमारी हुई," एक स्थानीय निवासी ने कहा।
See video
लोगों का आरोप है कि सरकार उनकी परंपराओं को खत्म करना चाहती है। "अगर कबूतरों से किसी की मौत हुई हो तो हमें सबूत दिखाएं," लोगों ने चुनौती दी। उन्होंने ये भी कहा कि गुटखा, सिगरेट और शराब जैसे हानिकारक चीज़ों पर सरकार कड़ी कार्रवाई नहीं करती, लेकिन कबूतरों को निशाना बनाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि वह अपना फैसला वापस ले, वरना बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन जनता की भावनाओं का सम्मान करता है या नहीं।



