नजीब शेख – नागपाड़ा-कमाठीपुरा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के मजबूत दावेदार मुईन हॉल में आयोजित जनसभा में स्थानीय युवा नेता की जमकर सराहना


16 July 2025
मुंबई, नागपाड़ा-कमाठीपुरा क्षेत्र(213) के लिए मुईन हॉल में समाजवादी पार्टी की ओर से एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी, बुज़ुर्ग और नौजवान शामिल हुए।
कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अबू आसिम आज़मी और मुंबई अध्यक्ष एडवोकेट यूसुफ अब्राहनी ने संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर खुलकर चर्चा की। इसी दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और सक्रिय युवा चेहरा नजीब शेख की सेवाओं की जनता और पार्टी नेतृत्व दोनों ने सराहना की।

नजीब शेख पिछले कई वर्षों से नागपाड़ा-कमाठीपुरा क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य कर रहे हैं। वे जनता की समस्याओं को हल करने, बुज़ुर्गों की सहायता, युवाओं की मार्गदर्शन और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी सेवा की सोच राजनीति से आगे, एक जनसेवक के जज़्बे को दर्शाती है।
इस अवसर पर कई जानी-मानी स्थानीय हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें सईद खान, पूर्व नगरसेवक इखलाख अंसारी, तायब खान, जुबैर लकड़ावाला और अहमद शम्सी शामिल थे।
जनता की ज़ुबानी:
"नजीब शेख सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक उम्मीद हैं, जो हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए हर समय मौजूद रहते हैं।"
नजीब शेख का संदेश:
"नागपाड़ा-कमाठीपुरा मेरा घर है और यहाँ के हर व्यक्ति का दर्द मेरा अपना है। मेरी राजनीति का उद्देश्य सिर्फ एक है: सेवा, सच्चाई और जनता का भरोसा।"



