top of page

शिंदे गुट की पहली मुस्लिम महिला पार्षद निर्वाचित नगर निगम चुनाव में शिवसेना ने खोला खाता

  • Writer: MimTimes मिम टाइम्स  م ٹائمز
    MimTimes मिम टाइम्स م ٹائمز
  • 3 days ago
  • 1 min read
ree

19 November 2025


मुंबई (मिम टाइम्स): नांदगांव नगरपरिषद चुनाव में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) की उम्मीदवार खान जुबैराबी गफ्फार वार्ड नं. 8-बी से निर्विरोध चुनी गई हैं। इस वार्ड से केवल इन्हीं ने नामांकन दाखिल किया था, इसलिए इन्हें सीधे विजयी घोषित किया गया। इस तरह नांदगांव नगरपरिषद में शिंदे गुट की पहली मुस्लिम महिला पार्षद का चयन हुआ है।


नांदगांव नगरपरिषद के नगर अध्यक्ष पद के लिए शिंदे गुट के


राजेश कवडे, अरुण पाटिल, किरण देवरे और सागर हिरे ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।


एनसीपी (अजीत पवार गुट) की ओर से राजेश बनकर को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की तरफ से संतोष गुप्ता ने भी नामांकन दाखिल किया है।


राजनीतिक जानकारों के अनुसार, नगर अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। हालांकि मुख्य टक्कर राजेश कवडे और राजेश बनकर के बीच मानी जा रही है।


राजेश कवडे दो बार नगर अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि राजेश बनकर भी पहले भाजपा के टिकट पर नगर अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।


राज्य की 246 नगरपरिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख समाप्त हो चुकी है।


आज से नामपत्रों की जांच शुरू हो गई है।


मान्य उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी की जाएगी।


उम्मीदवार 19 से 21 नवंबर के बीच अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।


अंतिम सूची 26 नवंबर को चुनाव चिन्हों के साथ जारी होगी।


राज्यभर में मतदान 2 दिसंबर 2025 को होगा।










bottom of page