डोंगरी के अंसारी हाइट्स में भीषण आग, सिलैंडर ब्लास्ट,तीन घायल
- MimTimes मिम टाइम्स م ٹائمز
- Nov 27, 2024
- 1 min read

27 November 2024
मुंबई,डोंगरी के निशानपाड़ा रोड स्थित अंसारी हाइट्स में आज दोपहर एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। यह घटना दोपहर 1:07 बजे दर्ज की गई। आग इमारत की 10वीं, 13वीं और 18वीं मंजिल पर फैली थी। 22 मंजिला इस इमारत के 14वीं मंजिल पर एक एलपीजी सिलेंडर भी फट गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
दमकल विभाग ने आग को लेवल-III घोषित किया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, दमकल कर्मियों ने शाम 4:55 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
इस आग में तीन लोग घायल हुए
• अंजलि अमोल जमदाडे (35), मांडवी फायर स्टेशन की महिला फायर फाइटर, को कंधे में चोट आई है। डॉक्टर हेमंत (जेजे अस्पताल) ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।
• नासिर मुनी अंसारी (49) 15% झुलस गए हैं। उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी स्थिति स्थिर है।
• समीना नासिर अंसारी (44) 22% झुलस गई हैं। उन्हें मसीना अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर देवा के अनुसार, उनकी स्थिति भी स्थिर है।
दमकल विभाग की तत्परता और स्थानीय निवासियों के सहयोग से इस बड़े हादसे को और अधिक गंभीर होने से बचा लिया गया। घटना के कारणों की जांच जारी है।